पुडुचेरी में मेडिकल कॉलेज की एक और छात्रा कोरोना वायरस से संक्रमित
पुडुचेरी में मेडिकल कॉलेज की एक और छात्रा कोरोना वायरस से संक्रमित
पुडुचेरी, 14 अप्रैल (भाषा) केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कराईकल के मेडिकल कॉलेज की एक और छात्रा कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गयी है। इसके साथ प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुडुचेरी के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने बृहस्पतिवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि छात्रा ने बुखार की शिकायत की और जांच के दौरान पता चला कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है। उसे घर में ही पृथकवास में रखा गया है।
इससे पहले कराईकल के निजी मेडिकल कॉलेज की दो छात्राएं बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाईं गयी थीं। दोनों को ही पृथकवास में रखा गया है।
पुडुचेरी में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,65,777 हो गयी है। इस दौरान केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के कारण किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 1,962 पर ही स्थिर है।
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी. श्रीरामुलु ने बताया कि पुडुचेरी में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,63,812 हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 200 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी।
प्रदेश में संक्रमण की दर 0.50 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। वहीं, संक्रमण से ठीक होने की दर 98.81 प्रतिशत है।
श्रीरामुलु ने बताया कि पुडुचेरी में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 16,61,305 खुराक दी जा चुकी हैं। प्रदेश में 6,83,554 लोग टीके की दोनों खुराक, जबकि 17,211 लोग टीके की बूस्टर खुराक ले चुके हैं।
भाषा रवि कांत माधव
माधव

Facebook


