Anupam Kher on Jantar-Mantar Protest: NEET-आंदोलन पर अभिनेता अनुपम खेर का बड़ा बयान.. कहा, ‘तस्वीरें देखकर दुख और चिंता में हूँ’.. लेकिन इशारों में साधा निशाना भी, आप भी सुनें

Anupam Kher Statement on Jantar-Mantar Protest: अनुपम खेर ने NEET आंदोलन कर रहे छात्रों का समर्थन किया, लेकिन राजनीतिक एजेंडे से सावधान रहने की सलाह दी।

Anupam Kher on Jantar-Mantar Protest: NEET-आंदोलन पर अभिनेता अनुपम खेर का बड़ा बयान.. कहा, ‘तस्वीरें देखकर दुख और चिंता में हूँ’.. लेकिन इशारों में साधा निशाना भी, आप भी सुनें

Anupam Kher Statement on Jantar-Mantar Protest || Image- Anupam Kher Instagram

Modified Date: July 23, 2026 / 06:12 pm IST
Published Date: July 23, 2026 6:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अनुपम खेर ने छात्रों का समर्थन किया।
  • आंदोलन में राजनीतिक दखल से सावधान रहने की सलाह।
  • लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने की अपील।

मुंबई: अभिनेता अनुपम खेर ने नीट-विवाद और छात्र आंदोलन को लेकर एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया है। (Anupam Kher Statement on Jantar-Mantar Protest) उन्होंने छात्रों के प्रति अपना समर्थन जताते हुए कहा कि उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए, लेकिन उन्हें यह भी तय करना चाहिए कि उनका आंदोलन किसी राजनीतिक एजेंडे का माध्यम न बन जाए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

‘छात्रों को ऐसी स्थिति से नहीं गुजरना चाहिए’

अनुपम खेर ने कहा कि हाल के छात्र प्रदर्शनों की तस्वीरें देखकर उन्हें दुख और चिंता हुई। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र को अपनी बात रखने के लिए ऐसी परिस्थितियों से नहीं गुजरना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह भी कभी छात्र रहे हैं और छात्रों की बेचैनी, गुस्से तथा उम्मीदों को अच्छी तरह समझते हैं। अभिनेता ने कहा कि छात्र आंदोलन समाज की सबसे सच्ची आवाज होते हैं क्योंकि उनमें निजी स्वार्थ नहीं होता, बल्कि वे अपने भविष्य और अधिकारों की चिंता करते हैं।

राजनीतिक हस्तक्षेप से सावधान रहने की सलाह

अनुपम खेर ने छात्रों को सलाह दी कि यदि उनके आंदोलन में बाहरी लोग या राजनीतिक अवसरवादी शामिल होने लगें, तो उन्हें सतर्क हो जाना चाहिए। (Anupam Kher Statement on Jantar-Mantar Protest) उन्होंने कहा कि कई बार आंदोलन में बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने से ताकत बढ़ती हुई दिखाई देती है, लेकिन वही लोग बाद में आंदोलन के मूल उद्देश्य को बदल सकते हैं। उनके अनुसार, ऐसे लोग छात्रों की आवाज बनने नहीं, बल्कि अपने राजनीतिक हित साधने आते हैं।

‘प्रदर्शन करना आपका अधिकार है’

अनुपम खेर ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना, विरोध प्रदर्शन करना और अपनी बात मजबूती से रखना छात्रों का अधिकार है। लेकिन इसके साथ यह जिम्मेदारी भी है कि उनकी आवाज पर किसी और का नियंत्रण न हो। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे निडर होकर, लेकिन अपने विवेक, आत्मसम्मान और स्वतंत्र सोच के साथ अपनी बात रखें।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

वीडियो के साथ साझा किए गए संदेश में अनुपम खेर ने लिखा कि छात्र किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी उम्मीद होते हैं और उनकी आवाज को सुना, समझा और सम्मान दिया जाना चाहिए। (Anupam Kher Statement on Jantar-Mantar Protest) साथ ही उन्होंने कहा कि उनका यह संदेश किसी के पक्ष या विपक्ष में नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य के समर्थन में है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

इन्हें भी पढ़ें:

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने लाल सागर में सऊदी टैंकर पर हूती हमले की निंदा की

वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए इस्पात उद्योग को नए बाजार तलाशने होंगे: अधिकारी

डोप परीक्षण में विफल रहने के बाद जूडो खिलाड़ी अरुण कुमार को राष्ट्रमंडल खेलों से हटाया गया

मर्सिडीज-बेंज इंडिया हाइब्रिड वाहन लाना रखेगी जारी, नीतिगत समर्थन का अभाव बाधा नहीं : सीईओ

मुजफ्फरनगर में भगवान राम पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown