सिक्किम में फंसे 1,200 से अधिक पर्यटकों को सेना ने बचाया

सिक्किम में फंसे 1,200 से अधिक पर्यटकों को सेना ने बचाया

सिक्किम में फंसे 1,200 से अधिक पर्यटकों को सेना ने बचाया
Modified Date: December 14, 2023 / 11:42 am IST
Published Date: December 14, 2023 11:42 am IST

गंगटोक, 14 दिसंबर (भाषा) भारतीय सेना ने पूर्वी सिक्किम में बर्फबारी और खराब मौसम के कारण ऊंचाई वाले इलाकों में फंसे 1,217 पर्यटकों को बचाया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सेना की त्रिशक्ति कोर द्वारा चलाया गया बचाव अभियान बुधवार देर रात तक जारी रहा। पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया और उन्हें आश्रय, गर्म कपड़े, चिकित्सा सहायता और भोजन मुहैया कराया गया।

उन्होंने बताया कि पर्यटकों को राज्य की राजधानी गंगटोक भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने बताया कि फंसे हुए पर्यटकों को आश्रय देने के लिए सैनिकों ने अपने बैरक भी खाली कर दिये।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में