प्रशिक्षण के दौरान सेना के जवान ने गंवाई जान, फरीदाबाद में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

प्रशिक्षण के दौरान सेना के जवान ने गंवाई जान, फरीदाबाद में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

प्रशिक्षण के दौरान सेना के जवान ने गंवाई जान, फरीदाबाद में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Modified Date: April 21, 2026 / 01:13 am IST
Published Date: April 21, 2026 1:13 am IST

फरीदाबाद, 20 अप्रैल (भाषा) ‘स्पेशल फोर्सेज ट्रेनिंग स्कूल’ में प्रशिक्षण के दौरान जान गंवाने वाले भारतीय सेना के 26 वर्षीय जवान का सोमवार को फरीदाबाद जिले के उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिवंगत सैनिक मोहित कुमार की चिता को उनके बड़े भाई ने अग्नि दी।

सैनिक की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

साहूपुरा गांव के निवासी मोहित कुमार 18 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के चंबा स्थित बकलोह सैन्य छावनी में ‘स्पेशल फोर्सेज ट्रेनिंग स्कूल’ में मुक्केबाजी का अभ्यास कर रहे थे।

अभ्यास के दौरान उनके कान के पास सिर में चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बकलोह के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालांकि, इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और रविवार को उनका निधन हो गया।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा और कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

उन्होंने मोहित के परिवार को संवेदना व्यक्त की।

भाषा शुभम जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में