सेना सीमाओं पर मुस्तैद, हर कीमत पर देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करेगी : जनरल पांडे

सेना सीमाओं पर मुस्तैद, हर कीमत पर देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करेगी : जनरल पांडे

सेना सीमाओं पर मुस्तैद, हर कीमत पर देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करेगी : जनरल पांडे
Modified Date: January 14, 2024 / 11:48 pm IST
Published Date: January 14, 2024 11:48 pm IST

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (भाषा) सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने रविवार को कहा कि भारतीय सेना सीमाओं पर पूरी तरह मुस्तैद है और हर कीमत पर देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए तैयार है।

चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में तीन साल से जारी गतिरोध के बीच सेना प्रमुख का यह बयान आया है।

सेना दिवस की पूर्व संध्या पर जनरल पांडे ने कहा कि बल सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी खतरे का मुकाबला करने के लिए ‘‘अटूट संकल्प’’ के साथ पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि सेना का मौलिक चरित्र, मूल लोकाचार और पेशेवर दृष्टिकोण इसे नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में सक्षम बनाएगा।

जनरल मनोज पांडे ने कहा, ‘‘सेना का प्रत्येक जवान सुरक्षा की दृष्टि से राष्ट्र के लिए किसी भी खतरे का मुकाबला करने के लिए एक अटूट संकल्प के साथ पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।’’

‘ऑल इंडिया रेडियो’ पर प्रसारित एक संदेश में पाकिस्तान का नाम लिए बिना जनरल पांडे ने कहा कि सेना अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर पेशेवर दृष्टिकोण के साथ जम्मू-कश्मीर में ‘‘छद्म युद्ध’’ से निपट रही है।

भाषा

शफीक देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में