ब्रिक्स सम्मेलन, भारत-अफगानिस्तान टी20 मैच के मद्देनजर रविवार के लिए यातायात परामर्श जारी

ब्रिक्स सम्मेलन, भारत-अफगानिस्तान टी20 मैच के मद्देनजर रविवार के लिए यातायात परामर्श जारी

ब्रिक्स सम्मेलन, भारत-अफगानिस्तान टी20 मैच के मद्देनजर रविवार के लिए यातायात परामर्श जारी
Modified Date: September 13, 2026 / 12:47 am IST
Published Date: September 13, 2026 12:47 am IST

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में जारी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले टी20 क्रिकेट मैच के मद्देनजर दिल्ली यातायात पुलिस ने रविवार के लिए यातायात परामर्श जारी किया है। पुलिस ने लोगों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने और प्रभावित मार्गों से बचने का आग्रह किया है।

परामर्श के अनुसार, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले गणमान्य व्यक्तियों (वीआईपी) की आवाजाही के दौरान सुरक्षा के घेरे में लिए गए नियंत्रित इलाकों में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक यातायात पाबंदियां लागू रहेंगी।

इसके अलावा, रविवार शाम को होने वाले भारत-अफगानिस्तान मैच के मद्देनजर अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास दोपहर दो बजे से यातायात पर प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा।

यातायात पुलिस ने यात्रियों को मैच के दिन के लिए जारी मार्ग में किए गए बदलावों का पालन करने, यथासंभव मेट्रो का उपयोग करने और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है।

स्टेडियम न जाने वाले आम लोगों को भीड़भाड़ से बचने के लिए इस मार्ग का उपयोग न करने का सुझाव दिया गया है।

भाषा सुमित देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में