ठाणे और पालघर में जुलूस के दौरान गणेश प्रतिमा पलटने की दो घटनाएं आई सामने

ठाणे और पालघर में जुलूस के दौरान गणेश प्रतिमा पलटने की दो घटनाएं आई सामने

ठाणे और पालघर में जुलूस के दौरान गणेश प्रतिमा पलटने की दो घटनाएं आई सामने
Modified Date: September 13, 2026 / 12:46 am IST
Published Date: September 13, 2026 12:46 am IST

पालघर/ठाणे (महाराष्ट्र), 12 सितंबर (भाषा) पालघर और ठाणे जिले में शनिवार शाम आगमन जुलूस के दौरान गणेश प्रतिमाएं पलटने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं।

पहली घटना पालघर जिले के नालासोपारा पूर्व में घटी, जहां 14 सितंबर से शुरू हो रहे गणेशोत्सव से पहले ‘मोरेगांव सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल’ के कार्यकर्ता एक मूर्तिकार की कार्यशाला से प्रतिमा लेकर अपने पंडाल जा रहे थे।

नालासोपारा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विशाल वालवी ने बताया कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और प्रतिमा भी पूरी तरह सुरक्षित रही।

दूसरी घटना ठाणे जिले के भायंदर इलाके में हुई, जहां आगमन जुलूस के दौरान गणेश प्रतिमा के पलटने और खंडित होने से एक युवक घायल हो गया।

भाषा सुमित राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में