अब तक कोई महिला संयुक्त राष्ट्र महासचिव नहीं बनी : ब्रिक्स ने सुधारों पर जोर दिया
अब तक कोई महिला संयुक्त राष्ट्र महासचिव नहीं बनी : ब्रिक्स ने सुधारों पर जोर दिया
नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) ब्रिक्स ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव के पद पर किसी महिला की नियुक्ति की पैरवी करते हुए सुरक्षा परिषद समेत संयुक्त राष्ट्र में व्यापक सुधार की जरूरत बताई।
दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन अपनाए गए ‘नयी दिल्ली घोषणापत्र’ में इस बात का भी उल्लेख किया गया कि ‘‘अब तक संयुक्त राष्ट्र महासचिव के पद पर किसी महिला का निर्वाचन नहीं हुआ है और लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियाई क्षेत्र से केवल एक तथा अफ्रीका और एशिया से दो नागरिक ही इस पद पर आसीन हुए हैं।’’
वर्ष 2023 के जोहान्सबर्ग घोषणापत्र का उल्लेख करते हुए ब्रिक्स नेताओं ने कहा, ‘‘हम संयुक्त राष्ट्र में व्यापक सुधार, जिसमें उसकी सुरक्षा परिषद भी शामिल है, के लिए अपना समर्थन दोहराते हैं ताकि इसे अधिक लोकतांत्रिक, प्रतिनिधित्वपूर्ण, प्रभावी और दक्ष बनाया जा सके। साथ ही परिषद की सदस्यता में विकासशील देशों का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जा सके, जिससे वह मौजूदा वैश्विक चुनौतियों का पर्याप्त रूप से सामना कर सके।’’
भाषा शफीक देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


