ईटानगर, आठ जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ताई टागक ने अरुणाचल प्रदेश की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
उच्च सदन के लिए चुनाव 18 जून को होना है।
टागक ने विधानसभा सचिवालय में निर्वाचन अधिकारी तादार मीना के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री पेमा खांडू, उपमुख्यमंत्री चाउना मीन और गृह मंत्री मामा नातुंग सहित कई वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद रहे।
राज्य भाजपा नेताओं के अनुसार, ताई टागक लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं और राज्य में संगठन को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
यह सीट मौजूदा राज्यसभा सदस्य नबाम रेबिया का कार्यकाल 23 जून को समाप्त होने के कारण रिक्त हो रही है।
अरुणाचल प्रदेश की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के स्पष्ट बहुमत को देखते हुए ताई टागक की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
भाषा मनीषा वैभव
वैभव