अरुणाचल प्रदेश: आईएमडी ने 28 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान जताया

अरुणाचल प्रदेश: आईएमडी ने 28 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान जताया

अरुणाचल प्रदेश: आईएमडी ने 28 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान जताया
Modified Date: August 24, 2025 / 04:49 pm IST
Published Date: August 24, 2025 4:49 pm IST

ईटानगर, 24 अगस्त (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 28 अगस्त तक अरुणाचल प्रदेश में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने रविवार को जारी एक बुलेटिन में बताया कि तवांग, पश्चिम कामेंग, पापुम पारे, लोअर सुबनसिरी, पश्चिम सियांग, दिबांग घाटी, अंजॉ और पूर्वी कामेंग जिलों में आज (रविवार को) बारिश होगी।

तवांग, पश्चिम कामेंग, पूर्वी कामेंग, लोअर सुबनसिरी, सियांग और चांगलांग जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां गरज के साथ भारी बारिश की आशंका है।

इन जिलों के निवासियों को संभावित बाढ़, जलभराव और भूस्खलन के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार को मध्य और पूर्वी जिलों में छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश होने का अनुमान है जबकि मंगलवार को ज्यादातर जिलों में छिटपुट से लेकर हल्की वर्षा हो सकती है।

विभाग के मुताबिक, बुधवार तक स्थिति में सुधार होने की संभावना है और ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

आईएमडी ने बताया कि हालांकि बृहस्पतिवार को राज्य, विशेष रूप से पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में तवांग, पश्चिम कामेंग, पापुम पारे, चांगलांग और लोंगडिंग जिले शामिल हैं।

मौसम विभाग ने किसानों को जारी सूचना के मुताबिक कृषि गतिविधियों की योजना बनाने को कहा है।

भाषा जितेंद्र देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में