केजरी पर मिर्च फेंकने वाले शख्स ने कहा,मेरा टारगेट केजरीवाल है और मै उसे मारूंगा

केजरी पर मिर्च फेंकने वाले शख्स ने कहा,मेरा टारगेट केजरीवाल है और मै उसे मारूंगा

केजरी पर मिर्च फेंकने वाले शख्स ने कहा,मेरा टारगेट केजरीवाल है और मै उसे मारूंगा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: November 21, 2018 6:28 am IST

नई दिल्ली। दिल्ली के गलियारे में उस वक्त हलचल हो गई जिस समय सुरक्षा को दर किनार करके एक शख्स ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की आँखों में मिर्च डाल दिया था।उसके बाद जहां केजरीवाल को हॉस्पिटल ले जाया गया वहीं पुलिस उस आदमी को पकड़ने में जुटी थी। ऐसे में पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। और उसके बाद आरोपी का पूछताछ के समय का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह साफ कह रहा है कि मेरा टारगेट केजरीवाल है और मै उसे मारूंगा ही क्योकि मैं केजरीवाल से नफरत करता हूं, उसने पिछले 9 सालों से उल्लू बनाया है।मैं एक सच्चा देशभक्त हुँ।

ज्ञात हो कि आरोपी गुड़गांव की एक प्राइवेट सेक्टर कंपनी में काम करता है और उसने मंगलवार को केजरीवाल पर उस वक्त हमला किया था जब वो दिल्ली सचिवालय स्थित अपने दफ्तर से बाहर निकल रहे थे तभी दरवाजे के बाहर खड़े अनिल कुमार ने उनपर मिर्च पाउडर डालने की कोशिश की।


लेखक के बारे में