असम गण परिषद ने असम चुनावों के लिए 26 उम्मीदवारों की घोषणा की

असम गण परिषद ने असम चुनावों के लिए 26 उम्मीदवारों की घोषणा की

असम गण परिषद ने असम चुनावों के लिए 26 उम्मीदवारों की घोषणा की
Modified Date: March 19, 2026 / 09:27 pm IST
Published Date: March 19, 2026 9:27 pm IST

गुवाहाटी, 19 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी असम गण परिषद (अगप) ने बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा चुनावों के लिए 26 उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें 13 मुस्लिम शामिल हैं।

मंत्री अतुल बोरा बोकाखाट से फिर से चुनाव लड़ेंगे, जबकि उनके कैबिनेट सहयोगी केशव महंत को कालियाबोर से दोबारा मैदान में उतारा गया है।

विधायक दीप्तिमयी चौधरी और पृथ्वीराज राभा को क्रमशः बोंगाईगांव और तेजपुर से फिर से टिकट दिया गया है, जबकि प्रदीप हजारिका को अमगुरी सीट से शिवसागर स्थानांतरित कर दिया गया है।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के भीतर हुए सीट बंटवारे के समझौते के अनुसार, अगप 26 सीटों पर, भाजपा 89 पर और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

असम विधानसभा के 126 सदस्यों के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना चार मई को होगी।

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में