गुवाहाटी, आठ मार्च (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि एक बांग्लादेशी व्यक्ति को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया और राज्य पुलिस ने उसे सीमा पार वापस भेज दिया।
उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि घुसपैठिए को कहां से पकड़ा गया।
शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “नजर रखी गयी। पकड़ा। वापस खदेड़ा। यह हमारी सीमाओं को घुसपैठ मुक्त रखने के लिए असम पुलिस की मजबूत रणनीति है।”
उन्होंने राज्य पुलिस बल की सराहना करते हुए कहा, “इस सख्त रुख के बाद एक बांग्लादेशी नागरिक अशरफुल हक को पकड़ा गया और सीमा पार वापस भेज दिया गया।”
अधिकारियों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में 310 से अधिक घुसपैठियों को इस तरह असम से वापस भेजा गया है।
भाषा जितेंद्र पवनेश
पवनेश