गुवाहाटी, 17 फरवरी (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार शाम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा से मुलाकात की।
बोरा ने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।
शर्मा गुवाहाटी के घोरमारा इलाके में बोरा के आवास पर गए, जहां उनकी पत्नी और बेटे ने मुख्यमंत्री की आरती की और स्वागत किया।
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने बोरा का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है और उन्हें इसे वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश की। इसके बाद, उन्होंने अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए समय मांगा।
मुख्यमंत्री ने पूर्व में कहा था कि बोरा के लिए भाजपा के दरवाजे खुले हैं और वादा किया था कि वह उन्हें विधानसभा चुनाव में ‘‘सुरक्षित’’ सीट से जीतने में मदद करेंगे।
भाषा सुभाष दिलीप
दिलीप