CG IAS Promotion News: छत्तीसगढ़ के 7 अधिकारियों को मिला प्रमोशन, बनाए गए IAS, आप भी देखें लिस्ट

Ads

CG IAS Promotion News: छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रमोशन मिला है।

  •  
  • Publish Date - February 17, 2026 / 08:16 PM IST,
    Updated On - February 17, 2026 / 08:17 PM IST

CG IAS Promotion News|| Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को मिला प्रमोशन।
  • भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 7 अधिकारीयों को मिला प्रमोशन।
  • केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने जारी की अधिसूचना।

CG IAS Promotion News: रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रमोशन मिला है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने 17 फरवरी 2026 मंगलवार की शाम इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। यह नियुक्तियां वर्ष 2024 की चयन सूची (CG IAS Promotion News) के तहत 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के आधार पर की गई हैं। सभी अधिकारियों को प्रोबेशन पर नियुक्त करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल किया गया है और उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया है।

इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन

तीरथराज अग्रवाल

लीना कोसम

सौमिल रंजन चौबे

बीरेंद्र बहादुर पंचभाई

सुमित अग्रवाल

संदीप कुमार अग्रवाल

आशीष कुमार टिकारिहा

यह प्रमोशन राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अब ये अधिकारी आईएएस के (CG IAS Promotion News) रूप में नई जिम्मेदारियां संभालेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आशीष टिकरिया वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के ओएसडी है और तीरथ राज अग्रवाल मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी है।

इन्हे भी पढ़ें:-