Assam Flood Update: बाढ़ का असर बरकरार, 7 जिले अब भी पानी की चपेट में, हजारों लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर
Assam Flood Update: बाढ़ का असर बरकरार, 7 जिले अब भी पानी की चपेट में, हजारों लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर
Assam Flood Update | Photo Credit: AI
- असम में बाढ़ का कहर जारी
- हजारों लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर
- 7 जिले अब भी पानी की चपेट में
गुवाहाटी: Assam Flood Update असम में बाढ़ की स्थिति में शनिवार को मामूली सुधार हुआ और प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 1.78 लाख रह गई। (Assam Flood 2026) एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। बुलेटिन के अनुसार हालांकि बाढ़ प्रभावित जिलों की संख्या बढ़कर सात हो गई।
Assam Weather News असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में राज्य में किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है और मृतकों की संख्या 82 ही है। इसमें कहा गया है कि शिवसागर और नुमालीगढ़ (गोलाघाट) में दिखौ और धनसिरी (एस) नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।
बुलेटिन में कहा गया है कि गोलाघाट, शिवसागर, चराइदेव, बाजाली, धेमाजी, सोनितपुर और जोरहाट समेत सात जिले बाढ़ प्रभावित हैं। वहीं, 20 राजस्व मंडल और 349 गांव अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। शुक्रवार को प्रभावित जिलों की संख्या पांच थी और प्रभावित आबादी 1.92 लाख थी। बुलेटिन के अनुसार राज्य में कुल 44 राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें लगभग 15,000 विस्थापित लोगों को आश्रय दिया गया है। इसके अलावा 17 राहत वितरण केंद्रों के जरिये 5,569 लोगों को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Bhopal Delhi Mumbai New Flights: अब दिल्ली-मुंबई जाना हुआ आसान, राजधानी से शुरू हुई 3 नई फ्लाइट्स….जानिए पूरा शेड्यूल
- Sunday School Open News Today: आज से अब हर रविवार को लगेंगी कक्षाएं, सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल, कलेक्टर ने अचानक लिया ये बड़ा फैसला, जानिए वजह
- उड़ान के बीच हुआ बड़ा हादसा! खेत में गिरते ही धधक उठा विमान, इतने लोगों की मौके पर मौत

Facebook


