जींद में अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम दो लोगों की मौत

जींद में अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम दो लोगों की मौत

जींद में अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम दो लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: August 2, 2022 10:24 pm IST

जींद, दो अगस्त (भाषा) हरियाणा के जींद जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी । हालांकि, मरने वालों में से एक युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि सीआरएसयू के निकट रोहतक रोड बाइपास पर आवारा पशु के साथ हुये हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि 22 वर्षीय युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी है और शव को मुर्दाघर में रखवा दिया गया है ।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में भिवानी रोड ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कैंटर ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार एक महिला की मौत हो गयी, जिसकी पहचान चांदकौर के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

भाषा रंजन

रंजन


लेखक के बारे में