13 अगस्त : भारत में डिजाइन किए गए पहले स्वदेशी विमान ने उड़ान भरी

13 अगस्त : भारत में डिजाइन किए गए पहले स्वदेशी विमान ने उड़ान भरी

13 अगस्त : भारत में डिजाइन किए गए पहले स्वदेशी विमान ने उड़ान भरी
Modified Date: August 13, 2023 / 10:30 am IST
Published Date: August 13, 2023 10:30 am IST

नयी दिल्ली, 13 अगस्त (भाषा) इतिहास के पन्नों में 13 अगस्त का दिन देश के विमानन उद्योग के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ था। वर्ष 1951 में इसी दिन भारत में बने पहले विमान ‘हिंदुस्तान ट्रेनर 2’ ने पहली उड़ान भरी थी। दो सीट वाले इस विमान का भारतीय वायुसेना और नौसेना के लिए उत्पादन 1953 में शुरू हुआ था।

देश को आजादी मिले अभी ज्यादा समय नहीं हुआ था, ऐसे में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स द्वारा पहला विमान डिजाइन करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि थी। इस विमान का इस्तेमाल सैन्य उद्देश्यों के अलावा भारतीय विमानन स्कूलों द्वारा भी किया गया।

देश-दुनिया के इतिहास में 13 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1642 : डच खगोलशास्त्री क्रिश्चियन ह्यूगेंस ने मंगल के दक्षिणी ध्रुव की चोटी का पता लगाया।

1645 : स्वीडन और डेनमार्क ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1784 : भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश।

1814 : दास व्यापार को समाप्त करने के लिए ब्रिटेन और हॉलैंड के बीच समझौता।

1892 : अमेरिकी समाचार पत्र ‘एफ्रो अमेरिकन’ का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू।

1898 : जॉर्ज डेवी के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने फिलिपीन की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।

1913 : इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया।

1951 : भारत में डिजाइन किए गए और देश में ही निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने उड़ान भरी।

1956 : लोकसभा में राष्ट्रीय राजमार्ग विधेयक पारित।

1993 : वाशिंगटन में इजराइल और फलस्तीन के बीच शांति समझौता।

1994 : अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति।

1999 : लेखिका तसलीमा नसरीन की नयी पुस्तक आमार मऐबेला (मेरा बचपन) पर बांग्लादेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया।

2008 : विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहां की दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया।

2008 : भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर (एमबीआरएल) हथियार प्रणाली ‘पिनाक’ का सफल परीक्षण किया।

भाषा नोमान

नोमान


लेखक के बारे में