ऑटोमोबाइल रिटेल सेक्टर विकसित राजस्थान के ‘ग्रोथ इंजन’ का महत्वपूर्ण घटक: मुख्यमंत्री शर्मा

Ads

ऑटोमोबाइल रिटेल सेक्टर विकसित राजस्थान के ‘ग्रोथ इंजन’ का महत्वपूर्ण घटक: मुख्यमंत्री शर्मा

  •  
  • Publish Date - April 12, 2026 / 12:12 AM IST,
    Updated On - April 12, 2026 / 12:12 AM IST

जयपुर, 11 अप्रेल(भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने नीतिगत निर्णयों से निवेशकों और उद्यमियों के लिए प्रदेश में अपार संभावनाओं के द्वार खोले हैं और ऑटोमोबाइल रिटेल सेक्टर विकसित राजस्थान के ‘ग्रोथ इंजन’ का महत्वपूर्ण घटक है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से जुड़े हितधारकों को बुनियादी सुविधाएं एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

शर्मा शनिवार को जयपुर में ‘फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन’ की ओर से आयोजित ‘व्यापार राजस्थान 2026’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल रिटेल सेक्टर राजस्थान की आर्थिक प्रगति को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री ने ऑटोमोबाइल डीलरों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

भाषा बाकोलिया जोहेब

जोहेब