(Gold Rate 12 April 2026/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Gold Rate 12 April 2026 in India: देश में सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। पिछले एक सप्ताह में 22 कैरेट सोना 1,750 रुपये महंगा हो गया है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,910 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह तेजी घरेलू मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव के कारण बनी हुई है। शादी के सीजन और निवेश की बढ़ती रुचि भी कीमतों को ऊपर ले जा रही है।
आज 12 अप्रैल को गोल्ड का ताजा भाव गुडरिटर्न के अनुसार, दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,40,250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट 1,52,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई, कोलकाता और रायपुर में 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,100 रुपये और 24 कैरेट 1,52,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चेन्नई में कीमतें थोड़ी ज्यादा हैं, जहां 24 कैरेट सोना 1,53,820 रुपये और 22 कैरेट 1,41,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
| वजन (ग्राम) | आज का भाव (₹) | कल का भाव (₹) | बदलाव (₹) |
| 1 ग्राम | ₹ 14,025 | ₹ 14,025 | 0 |
| 8 ग्राम | ₹ 1,12,200 | ₹ 1,12,200 | 0 |
| 10 ग्राम | ₹ 1,40,250 | ₹ 1,40,250 | 0 |
| 100 ग्राम | ₹ 14,02,500 | ₹ 14,02,500 | 0 |
अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,52,890 रुपये और 22 कैरेट 1,40,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, लखनऊ और चंडीगढ़ में कीमतें दिल्ली के बराबर हैं। 18 कैरेट सोने की बात करें तो यह दिल्ली में 1,14,780 रुपये और मुंबई में 1,14,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। अलग-अलग शहरों में हल्का अंतर देखने को मिल रहा है।
| शहर | 18 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) |
| दिल्ली | ₹ 1,14,780 | ₹ 1,40,250 | ₹ 1,52,990 |
| मुंबई | ₹ 1,14,630 | ₹ 1,40,100 | ₹ 1,52,840 |
| अहमदाबाद | ₹ 1,14,680 | ₹ 1,40,150 | ₹ 1,52,890 |
| चेन्नई | ₹ 1,17,600 | ₹ 1,41,000 | ₹ 1,53,820 |
| कोलकाता | ₹ 1,14,630 | ₹ 1,40,100 | ₹ 1,52,840 |
| हैदराबाद | ₹ 1,14,630 | ₹ 1,40,100 | ₹ 1,52,840 |
| रायपुर | ₹ 1,14,630 | ₹ 1,40,100 | ₹ 1,52,840 |
| भोपाल | ₹ 1,14,680 | ₹ 1,40,150 | ₹ 1,52,890 |
| लखनऊ | ₹ 1,14,780 | ₹ 1,40,250 | ₹ 1,52,990 |
| चंडीगढ़ | ₹ 1,14,780 | ₹ 1,40,250 | ₹ 1,52,990 |
सोने की कीमतों पर वैश्विक बाजार का भी बड़ा असर पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,777.17 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। इससे पहले 10 अप्रैल को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 400 रुपये बढ़कर 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। ग्लोबल आर्थिक स्थिति, डॉलर की मजबूती और ब्याज दरें भी कीमतों को प्रभावित करती हैं।
| दिनांक | 24 कैरेट (₹) | बदलाव | 22 कैरेट (₹) | बदलाव |
| अप्रैल 12, 2026 | ₹ 15,299 | 0 | ₹ 14,025 | 0 |
| अप्रैल 11, 2026 | ₹ 15,299 | (+49) | ₹ 14,025 | (+45) |
| अप्रैल 10, 2026 | ₹ 15,250 | (+87) | ₹ 13,980 | (+80) |
| अप्रैल 09, 2026 | ₹ 15,163 | (-234) | ₹ 13,900 | (-215) |
| अप्रैल 08, 2026 | ₹ 15,397 | (+398) | ₹ 14,115 | (+365) |
| अप्रैल 07, 2026 | ₹ 14,999 | (-82) | ₹ 13,750 | (-75) |
| अप्रैल 06, 2026 | ₹ 15,081 | (-27) | ₹ 13,825 | (-25) |
| अप्रैल 05, 2026 | ₹ 15,108 | 0 | ₹ 13,850 | 0 |
| अप्रैल 04, 2026 | ₹ 15,108 | 0 | ₹ 13,850 | 0 |
| अप्रैल 03, 2026 | ₹ 15,108 | (+196) | ₹ 13,850 | (+180) |
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है। पिछले एक सप्ताह में चांदी 10,000 रुपये महंगी हो गई है। 12 अप्रैल की सुबह इसका भाव 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। वहीं 10 अप्रैल को दिल्ली में चांदी 3,800 रुपये बढ़कर 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव 75.91 डॉलर प्रति औंस है, जिससे इसकी कीमतों पर असर पड़ रहा है।