बंगाल सरकार महालय पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगी; प्रधानमंत्री, गृह मंत्री को आमंत्रित किया जाएगा

Ads

बंगाल सरकार महालय पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगी; प्रधानमंत्री, गृह मंत्री को आमंत्रित किया जाएगा

  •  
  • Publish Date - September 2, 2026 / 10:23 PM IST,
    Updated On - September 2, 2026 / 10:23 PM IST

बालुरघाट (पश्चिम बंगाल), दो सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले मनाए जाने वाले महालय के मौके पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगी तथा इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आमंत्रित किया जाएगा।

यह पहली बार है जब राज्य में भाजपा के सत्ता में रहते हुए दुर्गा पूजा मनाई जाएगी। इस साल महालय 10 अक्टूबर को है।

दक्षिण दिनाजपुर जिले में बालुरघाट हवाई अड्डे का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अधिकारी ने कहा, ‘‘महालय पर एक बड़ा कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को आमंत्रित किया जाएगा। उनकी तरफ से पुष्टि होने के बाद हम आपको बता देंगे कि कौन आ रहे हैं और कब आ रहे हैं।’’

उनके अनुसार, हवाई अड्डा एक साल के भीतर चालू हो जाएगा।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, प्रस्तावित महालय कार्यक्रम के कोलकाता में आयोजित होने की संभावना है, जिसमें मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य शामिल होंगे।

भाषा सुभाष माधव

माधव