कोलकाता, तीन जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल सरकार ने खतियान और भूखंड की जानकारी समेत जमीन के रिकॉर्ड की डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित ऑनलाइन कॉपी पाने के लिए सभी आवेदन और प्रमाणीकरण शुल्क माफ कर दिए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इस बारे में भूमि और भूमि सुधार तथा शरणार्थी राहत एवं पुनर्वास विभाग ने दो जुलाई को एक अधिसूचना जारी की।
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस फैसले की घोषणा करते हुए, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि नागरिकों को मिलने वाली सेवाएं पारदर्शी, परेशानी-मुक्त और आसानी से उपलब्ध हों।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने खतियान और भूखंड की जानकारी हासिल करने के लिए पिछली सरकार द्वारा लिए जाने वाले आवेदन शुल्क (पूछताछ शुल्क) को औपचारिक रूप से माफ कर दिया है।’’
उन्होंने कहा कि अब से, लोग अपने खतियान और भूखंड की जानकारी की डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित प्रतियां पूरी तरह से मुफ्त में ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
भाषा
शफीक पवनेश
पवनेश