कोलकाता, 25 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल की गायघाट विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)उम्मीदवार सुब्रत ठाकुर ने 72.5 लाख रुपये की कुल संपत्ति घोषित की है, जो 2021 के चुनावों की तुलना में 16 लाख रुपये अधिक है।
उत्तर 24 परगना जिले की इस सीट से भाजपा उम्मीदवार ठाकुर ने 14.21 लाख रुपये की देनदारी भी घोषित की।
ठाकुर ने 2021 में 56.14 लाख रुपये की कुल संपत्ति घोषित की थी और उन पर कोई देनदारी नहीं थी।
भाजना उम्मीदवार के 2026 के चुनाव संबंधी हलफनामे के अनुसार, उनकी संपत्ति में लगभग 1.31 लाख रुपये की बैंक जमा राशि शामिल है।
ठाकुर ने लगभग 7.87 लाख रुपये मूल्य के वाहनों और लगभग 37 लाख रुपये मूल्य के आभूषणों के स्वामित्व की घोषणा की है।
उन्होंने हलफनामे में किसी भी कृषि या गैर-कृषि भूमि की जानकारी नहीं दी है।
देनदारियों की बात करें तो ठाकुर पर वित्तीय संस्थानों से 14.21 लाख रुपये का ऋण है।
हलफनामे में यह भी कहा गया है कि ठाकुर के खिलाफ तीन आपराधिक मामले लंबित हैं, जिनमें आपराधिक धमकी, घर में जबरन घुसना और जानबूझकर चोट पहुंचाना शामिल हैं। किसी मामले में उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया है।
वर्ष 2021 में उनकी चल संपत्ति 36.14 लाख रुपये थी, जबकि ठाकुरनगर स्थित आवासीय संपत्ति समेत अचल संपत्ति का मूल्य 20 लाख रुपये था।
इसके विपरीत, 2026 के हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 16 लाख रुपये से अधिक बढ़कर 72.50 लाख रुपये हो गई है जबकि देनदारियां, जो 2021 में शून्य थीं, बढ़कर 14.21 लाख रुपये हो गई हैं।
हलफनामा के अनुसार उनके खिलाफ आपराधिक मामलों की संख्या भी 2021 में दो से बढ़कर 2026 में तीन हो गई है।
भाषा
देवेंद्र धीरज
धीरज