देहरादून, 25 अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड सरकार ने शनिवार को जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत की और जनगणना कर्मियों ने राज्यभर में घर-घर जाकर आंकड़े एकत्रित करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि जनगणना कर्मियों और पर्यवेक्षकों की टीम ने घरों पर जाना शुरू कर दिया है ताकि इमारतों की सूची बनाई जा सके और निवासी परिवारों के बारे में विस्तृत जानकारी एकत्र की जा सके।
अधिकारियों ने कहा कि यह आंकड़ा राज्य विकास योजनाओं को तैयार करने और लागू करने का आधार बनेगा।
आधिकारिक बयान के अनुसार अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और खटीमा समेत विभिन्न स्थानों पर अभियान शुरू हो गया है। टीम ने रुद्रप्रयाग की प्रताप नगर तहसील के गोदारी गांव समेत दूरदराज के इलाकों में भी पहुंचकर घरों की सूची बनाना शुरू किया है।
राज्य प्रशासन ने घर सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया से संबंधित प्रश्नों के लिए नागरिकों की सहायता हेतु एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया है।
अधिकारियों ने निवासियों से अपील की कि वे दौरे पर आए जनगणना कर्मियों के साथ सहयोग करें और सटीक जानकारी प्रदान करें।
भाषा शफीक देवेंद्र
देवेंद्र