भगवंत मान संसद सदस्यता से सोमवार को इस्तीफा देंगे
भगवंत मान संसद सदस्यता से सोमवार को इस्तीफा देंगे
चंडीगढ़, 14 मार्च (भाषा) पंजाब का मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान सोमवर को संसद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
मान संगरूर लोकसभा क्षेत्र से दो बार के सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के 48 वर्षीय नेता मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आप ने पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीट पर जीत हासिल की है।
मान धुरी विधानसभा सीट से चुनाव जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 मतों से हराया। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मान ने अमृतसर में रविवार को मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए रोडशो किया।
भाषा संतोष नरेश
नरेश

Facebook


