मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियन का देशव्यापी हड़ताल, 25 करोड़ लोग होंगे शामिल, आम जनता को हो सकती है परेशानी

मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियन का देशव्यापी हड़ताल, 25 करोड़ लोग होंगे शामिल, आम जनता को हो सकती है परेशानी

मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियन का देशव्यापी हड़ताल, 25 करोड़ लोग होंगे शामिल, आम जनता को हो सकती है परेशानी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: January 8, 2020 1:58 am IST

नई दिल्ली: सरकार की नीतियों के खिलाफ आज भारत बंद बुलाया गया है। दस केंद्रीय मजदूर संघों ने आज देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल में कांग्रेस के मजदूर संगठन इंटक के अलावा वामदलों के मजदूर संगठन एटक, सीटू, AIUTUC, TUCC, SEWA, AICCTU, LTF, UTUC और सोशलिस्ट पृष्ठभूमि के HMS समेत कई मजदूर संघ शामिल होंगे।

Read More: पिछले एक साल में रायपुर में लूट और हत्या के मामलों में हुई बढ़ोतरी, पुलिस विभाग ने पेश किया लेखा-जोखा

इस आंदोलन को समर्थन देते हुए देशभर के किसान संगठनों ने गांव बंद का आह्वान किया है। जबकि सामाजिक और राजनीतिक दलों ने भारत बंद बुलाया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समर्थित भारतीय मजदूर संघ BMS इस हड़ताल में शामिल नहीं हो रहा है। वहीं, हड़ताल के कारण कई बैंकों में भी आज कामकाज नहीं होगा। जबकि प्राइवेट बैंकों के कामकाज पर असर नहीं पड़ेगा। हड़ताल करने वाले संघों का दावा है भारत बंद में 25 करोड़ लोग शामिल होंगे।

Read More: निर्भया गैंगरेप मामला : चारों दोषियों का डेथ वारंट जारी किए जाने के फैसले का सीएम ने किया स्वागत,कहा- परिवार को इंसाफ मिलेगा

बता दें कि महंगाई पर रोक लगाने, बेरोजगारों को रोजगार देने, 21 हजार रुपए न्यूनतम वेतन देने, पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने समेत कई मुद्दों को लेकर ये हड़ताल आयोजित की गई है। हड़ताल के लिए समर्थन जुटाने के लिए बैठकों के साथ आम लोगों के बीच नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

Read More: दंतैल हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत, कड़कड़ाती ठंड में छत पर सो रहे लोग


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"