बिहार के एमबीए छात्र ने आत्महत्या की

बिहार के एमबीए छात्र ने आत्महत्या की

बिहार के एमबीए छात्र ने आत्महत्या की
Modified Date: April 10, 2023 / 12:44 am IST
Published Date: April 10, 2023 12:44 am IST

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) बिहार निवासी एमबीए के 25 वर्षीय एक छात्र ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गफूर नगर इलाके में किराये के अपने आवास में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पटना के सुल्तानगंज क्षेत्र निवासी इबादुद्दीन ने अपने फ्लैट में पंखे से कथित तौर पर फांसी लगा ली। उन्होंने कहा कि उसके परिवार को घटना की सूचना दे दी गयी है।

घटना का शनिवार को तब पता चला जब पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और मौत की वजह का पता लगाया जा रहा है।

भाषा गोला नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में