बीकानेर: कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, दो छात्रों सहित तीन युवकों की मौत

Ads

बीकानेर: कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, दो छात्रों सहित तीन युवकों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 14, 2025 / 12:11 PM IST,
    Updated On - July 14, 2025 / 12:11 PM IST

जयपुर, 14 जुलाई (भाषा) राजस्थान के बीकानेर जिले में सड़क हादसे में दो नर्सिंग छात्र समेत तीन युवकों की मौत हो। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार देर रात करीब एक बजे जयपुर-जोधपुर बाईपास पर हुआ था।

इसके अनुसार एक कार ने मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी जिससे दोपहिया वाहन पर सवार नर्सिंग छात्र खुमाराम (21) और इंद्र कुमार (21) तथा राहगीर अरविंद कुमार की मौत हो गई।

हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी