UP Assembly Election 2027: भाजपा ने किया मिशन-2027 का आगाज, इस दिग्गज नेता के चेहरे पर भाजपा लड़ेगी यूपी विधानसभा चुनाव, नितिन नबीन ने किया ऐलान
UP Assembly Election 2027: बीजेपी ने यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपना चेहरा तय कर लिया है। नितिन नबीन ने बड़ा बयान दिया है।
UP Assembly Election 2027 || Image- News Arena file
- बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने यूपी चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।
- बीजेपी ने यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपना चेहरा तय कर लिया है।
- भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने सीएम योगी के नाम पर मुहर लगा दी है।
UP Assembly Election 2027: नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा है हो गया है। समाजवादी पार्टी ने पश्चिम यूपी के दादरी से मिशन-2027 के आगाज का ऐलान किया तो भाजपा ने भी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने पत्ते खोल दिए हैं। बीजेपी ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपना चेहरा तय कर लिया है, जिसके अगुवाई में चुनाव लड़ने की प्लानिंग की है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने यूपी चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में साफ़-साफ़ कहा है कि, (UP Assembly Election 2027) योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम है और उनके नेतृत्व में सरकार चल रही है। ऐसे में हम निश्चित रूप से वही चेहरा होंगे। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने सीएम योगी के नाम पर मुहर लगा दी है और योगी के चेहरे पर भाजपा 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। यूपी में सत्ता की हैट्रिक लगने की उम्मीद नितिन नवीन ने जतायी है।
बीजेपी सीएम योगी के चेहरे पर लड़ेगी चुनाव
UP Assembly Election 2027: दरअसल, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से जब पूछा गया कि, यूपी और उत्तराखंड में सीएम योगी और सीएम धामी ही चेहरा होंगे? इसके सवाल के जवाब में नितिन नवीन ने कहा कि देखिए वे हमारे मुख्यमंत्री हैं और उनके नेतृत्व में सरकार चला रहे हैं, तो निश्चित रूप से चेहरे वही होंगे।’ इसके साथ ही यूपी के मुद्दे पर जवाब देते हुए कहा कि, पहले जिस यूपी को वसूली और अपराध के लिए जाना जाता था, उसी यूपी को आज बेहतर कानून व्यवस्था और एक्सप्रेसवे के लिए जाना जाता है।
भाजपा अध्यक्ष से जब उत्तर प्रदेश को लेकर सवाल पूछा गया तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, ‘देखिए उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं। एक समय जिस उत्तर प्रदेश को अपराध के लिए जाना जाता था, वसूली के लिए जाना जाता था। कास्ट के आधार पर भ्रमित किया जाता था। (UP Assembly Election 2027) आज उसी उत्तर प्रदेश का विकास के लिए जाना जा रहा है, एक्सप्रेसवे के लिए जाना जा रहा है। लॉ एंड ऑर्डर के लिए जाना जा रहा है।
यूपी में भाजपा लगाएगी हैट्रिक
UP Assembly Election 2027: इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि, निश्ति रूप से आप आवाम की जिन चीजों की पहली आवश्यकता होती है, गुड गवर्नेंस, डेवलपमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों के जैसे काम कर रहा है। आम जनमानस इसको देखकर वोट करता है। अगर हमने गरीब की चिंता की।चाहे वो प्रधानमंत्री अन्न योजना से लेकर पूरी तरह से सरकार की योजनाओं को एकदम नीचे तक क्रियानवन किया। वहीं हमने इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ भी दिखाया. हम इन्वेस्टमेंट भी उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर ला रहे हैं।
भाजपा अधयक्ष ने कहा कि, यूपी में लॉ एंड ऑर्डर का जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यूएसपी है, वो भी जमीन पर दिख रहा है। (UP Assembly Election 2027) उन्होंने कहा मैं मानता हूं कि आज उत्तर प्रदेश के कई शहर विकसित शहर के रूप में दिख रहे हैं। तो ये सब चीजें हमारे लिए स्पष्ट रूप से हमारे तीसरे सरकार बनाने के लिए, हैट्रिक लगाने के लिए काफी है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- France Transit Visa for Indian Citizens: भारतीय यात्रियों को बड़ी राहत.. इस देश ने दी ट्रांजिट वीसा में छूट, अब बिना रोक-टोक पकड़ सकेंगे दूसरी कनेक्टिंग फ्लाइट
- Oracle Financial Share News: 270 रुपये का बंपर डिविडेंड और 700 रुपये से ज्यादा की तेजी, एक ही दिन में निवेशकों को मिला छप्परफाड़ रिटर्न!
- Dr. Reddy’s Lab Share Price: अचानक Dr. Reddy’s के शेयर में 11% की उड़ान, आखिर कौन सी खबर ने निवेशकों में भर दिया जोश? वजह जानकर चौंक जाएंगे!

Facebook


