Shehzad Poonawalla Resigns | Photo Credit: AI
नई दिल्ली: Shehzad Poonawalla Resigns भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका का सामना करना पड़ा है। दरअसल, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए अत्यंत भावुक करने वाला था कि पार्टी ने मेरे त्यागपत्र को तुरंत स्वीकार करने से इंकार कर दिया और मुझसे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया।
Shehzad Poonawalla Resigns उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि ‘कृपया मेरा दिनांक 30 जुलाई 2026 का पत्र, जिसमें मैंने आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण भाजपा के सभी पदों तथा प्राथमिक सदस्यता से बिना किसी शर्त के त्यागपत्र देने की पेशकश की थी, के संदर्भ में इस पत्र को पढ़ें।
यह मेरे लिए अत्यंत भावुक करने वाला था कि पार्टी ने मेरे त्यागपत्र को तुरंत स्वीकार करने से इंन्कार कर दिया और मुझसे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया। लेकिन दीर्घ विचार-विमर्श और गंभीर मनन के बाद, मैंने अंतिम निर्णय लिया है कि मैं राष्ट्रीय प्रवक्ता के अपने पद और भाजपा की सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से मुक्त होने का निर्णय लेना चाहता हूँ।
पिछले कुछ दिनों की घटनाओं, जिन व्यक्तियों के बारे में मैंने आपको विस्तार से बताया है, ने मुझे अपने पूर्व निर्णय पर दृढ़ रहने के लिए बाध्य किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन जी, गृह मंत्री अमित शाह जी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी और संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष जी जैसे वरिष्ठ नेताओं के प्रति बिना किसी आहत भाव के, केवल कृतज्ञता, प्रेम, स्नेह और उच्चतम सम्मान के साथ, मैं अपनी और से, पार्टी द्वारा पिछले पाँच वर्षों में मुझे दिए गए मंच और अवसरों के लिए एक बार फिर धन्यवाद देता हूँ।
जैसा कि मैंने पहले कहा था, अत्यावश्यक आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण, मैं निजी क्षेत्र में प्रवेश करूंगा, लेकिन जहाँ भी संभव होगा और चाहे जिस भी स्वरूप में संभव हो, मैं प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा के दृष्टिकोण और कार्यों का समर्थन करता रहूँगा। मैं पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूँ, परंतु विचार और व्यक्ति नहीं। एक बार फिर धन्यवाद। सादर, शहजाद पूनावाला।
My dearest friends from media
My loving family & supportersReposting the letter is here for your ref.
Thanks for your calls 🫶🙏 https://t.co/Dkqxvr0YFl
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) August 17, 2026
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही शहजाद पूनावाला ने अपने सोशल मीडिया पर एक्स पर किए गए पोस्ट को अपने प्रोफाइल का अपडेटेड बायो शेयर किया है। उनके बायो में बीजेपी को कही जिक्र नहीं है। उन्होंने अपने एक्स बायो से ‘नेशनल स्पोक्सपर्सन, बीजेपी’ का पद हटा दिया था। जिसके बाद उन्होंने अपने अपडेटेड X बायो का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “धर्म: इस्लाम, संस्कृति: हिंदू, विचारधारा: भारतीय. लेखक: GST की यात्रा। पीएम नरेंद्र मोदी के आजीवन अनुयायी।” कैप्शन में बस इतना लिखा था, “मेरा अपडेटेड बायो।”
My updated bio : pic.twitter.com/qGG5s9WMOG
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) July 30, 2026