शिलांग, 25 अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मेघालय इकाई ने शनिवार को शिलांग में विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया और विपक्षी दलों से महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के समर्थन की मांग की।
शहर के मध्य में स्थित ख्यंदैलाड में हुए विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा की मेघालय इकाई की महिला मोर्चा अध्यक्ष एरेना हिनिएवता, पूर्वी खासी हिल्स जिला अध्यक्ष प्रियंबदा ब्लाह और अन्य सदस्यों ने किया।
हिनिएवता ने विश्वास व्यक्त किया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार भारत की महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने में सफल होगी।
पोलो के पास भाजपा की महिला सदस्यों द्वारा एक अन्य रैली निकाली गयी, जिसमें राज्य इकाई की सचिव डेनिएला नोंगलाईट, सुसुकी पारियात और एंजी संगमा ने भाग लिया।
भाषा जितेंद्र सुरेश
सुरेश