राजस्थान: दस अगस्त से ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ शुरू करेगी भाजपा

राजस्थान: दस अगस्त से 'हर घर तिरंगा यात्रा' शुरू करेगी भाजपा

राजस्थान: दस अगस्त से ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ शुरू करेगी भाजपा
Modified Date: August 5, 2025 / 09:12 pm IST
Published Date: August 5, 2025 9:12 pm IST

जयपुर, पांच अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दस अगस्त से ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ निकालेगी।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश संयोजक अशोक परनामी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भाजपा इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। अभियान के तहत 10 से 14 अगस्त तक प्रदेश में मंडल स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकालेंगे।

इस दौरान भाजपा के सभी मंडलों में पैदल मार्च निकालने के साथ युवा मोर्चा की ओर से बाइल रैली निकाली जाएगी।

उन्होंने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक घर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहरायेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता 12 से 14 अगस्त तक प्रदेश के सभी शहीद स्मारकों, शहीदों की प्रतिमाओं पर सफाई अभियान चलाएंगे।

उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के साथ भारतीय जनता पार्टी 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ भी मनाएगी।

भाषा पृथ्वी जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में