सवाल आपका है

BJP-AIADMK Alliance: तमिलनाडु में मजबूत होगी भाजपा! BJP-AIADMK में गठबंधन की चर्चा तेज, अमित शाह से मिला ये दिग्गज नेता

BJP-AIADMK Alliance | Source : ANI

BJP-AIADMK Alliance | Source : ANI

नई दिल्ली। BJP-AIADMK Alliance: अन्नाद्रमुक महासचिव और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। ऐसी चर्चा है कि अन्नाद्रमुक राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के साथ दोबारा गठबंधन कर सकती है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि अन्नाद्रमुक नेता ने शाह के साथ तमिलनाडु में कथित तौर पर हिंदी थोपे जाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की और उन पर अपनी पार्टी के विचार बताए।

read more: Budhwar Ke Upay in Hindi: आज के दिन करें ये खास उपाय! ‘श्री गणेशाय नमः’ मंत्र का करें जाप, चारों ओर से बरसेगी कृपा 

तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य नेतृत्व के साथ कुछ मतभेदों के बाद 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले सितंबर 2023 में पार्टी से नाता तोड़ लिया था। इससे पहले अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा से यहां मुलाकात की थी और उन्हें भाजपा की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई की आक्रामक राजनीतिक शैली से उत्पन्न स्थिति से अवगत कराया था।

क्या फिर होगा अन्नाद्रमुक और भाजपा में गठबंधन?

अन्नाद्रमुक नेताओं ने द्रविड़ नेता सी एन अन्नादुरई पर की गई टिप्पणी के लिए अन्नामलाई से माफी मांगने या उन्हें हटाने की मांग की थी। अन्नामलाई ने पिछले कुछ समय से अन्नाद्रमुक की आलोचना कम कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर अन्नाद्रमुक और भाजपा में फिर से गठबंधन होता है तो वे राज्य में सत्तारूढ़ द्रमुक नीत ‘इंडिया’ गठबंधन को कड़ी चुनौती देंगे। पिछले कुछ सालों में राज्य में अन्नाद्रमुक के वोट शेयर में गिरावट देखी गई है।

Exit mobile version