बंगाल में सत्ता में आने पर भाजपा ‘गुंडा राज’ और ‘सिंडिकेट राज’ का अंत करेगी : शाह

Ads

बंगाल में सत्ता में आने पर भाजपा ‘गुंडा राज’ और ‘सिंडिकेट राज’ का अंत करेगी : शाह

  •  
  • Publish Date - April 26, 2026 / 05:21 PM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 05:21 PM IST

(फाइल फोटो सहित)

कोलकाता, 26 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल में सत्ता में आती है तो वह राज्य में ‘‘गुंडा राज’’ और ‘‘सिंडिकेट राज’’ का अंत करेगी।

नदिया जिले के तेहट्टा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने यह भी दावा किया कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण में ही मतदाताओं ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार का सफाया कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के चुनाव में 110 सीटें जीत ली हैं।’’

शाह ने कहा, ‘‘अगर भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता में आती है, तो यहां ‘गुंडा राज’ और ‘सिंडिकेट राज’ का अंत हो जाएगा। मतदान करने से न डरें, क्योंकि निर्वाचन आयोग ने पर्याप्त व्यवस्था की है। कोई भी आपको वोट डालने से नहीं रोक पाएगा।’’

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो वह ‘‘राज्य में छिपे घुसपैठियों’’ की पहचान करेगी और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करेगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता को कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ के बावजूद अचानक हुई भारी बारिश के कारण अपना भाषण छोटा करना पड़ा।

भाषा आशीष सुरेश

सुरेश