कैंसर पीड़ित महिला के लिए सीआरपीएफ जवानों ने रोजा तोड़ कर किया रक्तदान

कैंसर पीड़ित महिला के लिए सीआरपीएफ जवानों ने रोजा तोड़ कर किया रक्तदान

कैंसर पीड़ित महिला के लिए सीआरपीएफ जवानों ने रोजा तोड़ कर किया रक्तदान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: June 15, 2018 3:14 pm IST

श्रीनगर कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ के दो जवानों ने एक कैंसर पीड़ित महिला के लिए रक्तदान करने अपना रोजा तोड़ कर खून दिया। जवानों के इस काम की काफी तारीफ हो रही है।

सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि हेल्पलाइन पर किश्तवाड़ के रहने वाले अनिल सिंह ने फोन कर मदद मांगी थी। उन्होंने अपनी बहन पूजा देवी जो कि ल्यूकेमिया से पीड़ित है, के लिए आवश्यक रक्त इकट्ठा करने के लिए सहायता मांगी थी। उन्हें 4 यूनिट ब्लड चाहिए था।

यह भी पढ़ें : ऐतिहासिक टेस्ट मैच भारत की झोली में, एक पारी और 262 रन से मिली जीत

मदद की इस गुहार के बाद सीआरपीएएफ के 4 जवान सब इंस्पेक्टर संजय पासवान, कॉन्स्टेबल रामनिवास, मदस्सर रसूल भट और मोहम्मद असलम मीर स्वत: ही रक्तदान के लिए तैयार हो गए। इनमें से भट और मीर ने रमजान का महीना होने के कारण रोजा रखा हुआ था लेकिन फिर भी उन्होंने अपना रोजा तोड़ा कर खून दिया।

बता दें कि सीआरपीएफ ने जून 2017 में कश्मीर के लोगों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन ‘मददगार’ शुरु की थी।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में