बॉलीवुड के अक्षय कुमार से लेकर इन अभिनेता तक, नए संसद भवन के उद्घाटन पर पीएम मोदी को स्टार्स ने दी बधाई

नए संसद भवन के उद्घाटन पर पीएम मोदी को स्टार्स ने दी बधाई! Bollywood actors congratulated on the new Parliament House

बॉलीवुड के अक्षय कुमार से लेकर इन अभिनेता तक, नए संसद भवन के उद्घाटन पर पीएम मोदी को स्टार्स ने दी बधाई
Modified Date: May 28, 2023 / 02:57 pm IST
Published Date: May 28, 2023 2:25 pm IST

मुंबई: Bollywood actors congratulated on the new Parliament House अभिनेता शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने कहा कि नया संसद भवन “नए भारत” की दिशा में योगदान देगा और यह देश की विकास गाथा का प्रतीक बनेगा। दोनों अभिनेताओं ने शनिवार रात ट्विटर पर नए संसद भवन की एक झलक साझा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसका उद्घाटन किए जाने पर खुशी जाहिर की। प्रधानमंत्री ने नए भवन पर अपने विचार साझा करने के लिए दोनों अभिनेताओं की प्रशंसा की।

Read More: जंतर-मंतर से पुलिस ने उखाड़े तंबू, पहलवानों सहित सभी प्रदर्शनकारी को ​लिए हिरासत में 

Bollywood actors congratulated on the new Parliament House शाहरुख खान ने ट्विटर पर लिखा, “हमारे संविधान को बनाए रखने वाले, इस महान राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक का प्रतिनिधित्व करने वाले और इसके हर व्यक्ति की विविधता की रक्षा करने वाले लोगों के लिए कितना शानदार है नया संसद भवन। नए भारत के लिए एक नया संसद भवन…भारत के गौरव के सदियों पुराने सपने के साथ। जय हिन्द!” नए संसद भवन के बारे में अपने विचारों को खूबसूरती से व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने शाहरुख की सराहना की।

Read More: समय की मांग थी संसद की नयी इमारत, इसके कण-कण में ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’’ के दर्शन : PM मोदी 

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “नया संसद भवन लोकतांत्रिक शक्ति और प्रगति का प्रतीक है। यह आधुनिकता के साथ परंपरा का मिश्रण है।” अक्षय ने ट्वीट किया, “संसद के इस शानदार नए भवन को देखकर गर्व होता है। यह सदैव भारत की विकास गाथा का एक प्रतिष्ठित प्रतीक बना रहे।” दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में पले-बढ़े अक्षय ने कहा कि बचपन में वह देखते थे कि इंडिया गेट के पास की अधिकतर इमारतों का निर्माण अंग्रेजों ने किया था।

Read More: Panna news: माफियाओं के हौसले बुलंद.. वन विभाग की टीम पर लाठी-डंडों से किया घातक हमला, बीट गार्ड की हालत गंभीर

उन्होंने ट्विटर पर साझा एक क्लिप में कहा, “आज इस एकदम नए और भव्य भवन को देखकर मेरा दिल गर्व से भर गया है। भारतीय संसद लोकतंत्र का मंदिर है। यह नए भारत का प्रतीक है। एक ऐसा भारत, जो न केवल संस्कृति और विरासत में सबसे आगे है , बल्कि अपनी प्रगति के साथ दुनिया में आगे भी बढ़ रहा है।” अभिनेता ने “इस दिन को संभव बनाने” के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा, “भगवान आने वाले वर्षों में भारत को अधिक से अधिक प्रगति हासिल करने का आशीर्वाद दे।” प्रधानमंत्री ने अक्षय के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “नयी संसद वास्तव में हमारे लोकतंत्र का प्रकाश स्तंभ है।”

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।