पंजाब के फाजिल्का में बीएसएफ ने एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की
पंजाब के फाजिल्का में बीएसएफ ने एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की
चंडीगढ़, 15 फरवरी (भाषा) पंजाब के फाजिल्का जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक किलोग्राम हेरोइन जब्त की है।
बीएसएफ ने बुधवार को एक बयान में बताया कि मंगलवार को बचन सिंह की ढानी गांव के पास एक पैकेट में हेरोइन मिली।
बयान में कहा गया है कि बीएसएफ ने तस्करों के नापाक मंसूबे को एक बार फिर नाकाम कर दिया है।
भाषा राजकुमार नरेश
नरेश

Facebook


