BSF action: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मंडरा रहा था पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने मार गिराया

BSF, Pakistani Drones in border: सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है।

BSF action: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मंडरा रहा था पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने मार गिराया

pakistani drone

Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: November 9, 2022 1:06 pm IST

नयी दिल्ली। BSF, Pakistani Drones in border: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ड्रोन को फिरोजपुर सेक्टर में मंगलवार देर रात करीब 11 बजकर 25 मिनट पर मार गिराया गया।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ और स्थानीय पुलिस के एक संयुक्त दल ने बुधवार सुबह ड्रोन बरामद किया। घुसपैठ को विफल करने के लिए सैनिकों ने तुरंत ड्रोन पर गोली चलाई और इसे अपने कब्जे में ले लिया। जब्त किया गया ड्रोन एक हेक्सा-कॉप्टर ड्रोन मॉडल डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीएक्स है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और पुलिस ने संबंधित एजेंसियों के साथ बताया कि इलाके की तलाशी शुरू कर दी गई है। बता दें कि  पिछले महीने पंजाब सीमा पर बलों द्वारा मार गिराया गया यह चौथा पाकिस्तानी ड्रोन था।

Read more: फरार महिला बन गई ‘एडल्ट स्टार’, पुलिस को चकमा देकर उड़ा रही करोड़ों रुपये 

एक महीने के अंदर तीसरी घटना

एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि 18 अक्टूबर को, पंजाब के अमृतसर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने संदिग्ध नशीले पदार्थों को ले जा रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि “सीमा पर तैनात 183वीं बटालियन के जवानों ने अमृतसर जिले के छना गांव के पास पड़ने वाले इलाके में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु/ड्रोन के घुसने की आवाज सुनी। ड्रिल के अनुसार, सैनिकों ने फायरिंग करके संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु को रोकने की कोशिश की। गोली ड्रोन को लगी जिससे वह जमीन पर गिर गई।”

Read more: IND vs ENG T20 WC semi-final : अगर मैच ख़त्म नहीं होता, तो सूर्या कर देते मेरा मर्डर, इंग्लैंड के इस दिग्गज गेंदबाज को सताया SKY का डर 

 


लेखक के बारे में