श्रीनगर, पांच सितंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने सोमवार को एक बाग से गोलियों से छलनी शव बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि मृतक की पहचान 30 वर्षीय मंजूर अहमद नांगरू के रूप में हुई है, जो पुलवामा जिले के हंजन गांव का निवासी था।
उन्होंने कहा कि नांगरू का शव नरपोरा गांव से मिला।
नांगरू के पैतृक गांव से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रविवार रात अज्ञात लोगों ने उसका कथित तौर पर अपहरण कर लिया था।
भाषा सुरभि नेत्रपाल
नेत्रपाल