बस खाई में गिरी, 45 यात्रियों की मौत

बस खाई में गिरी, 45 यात्रियों की मौत

बस खाई में गिरी, 45 यात्रियों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: July 1, 2018 6:02 am IST

देहरादून। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में बस खाई में गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 12 लोग जख्मी हुए हैं। बताया जा रहा है दूसरे वाहन को बचाने के दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस से 20 शव बरामद हुए हैं। वहीं 12 लोग जख्मी हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पड़ें-मकान से 11 शव बरामद, एक ही परिवार के थे सभी सदस्य

यात्रियों से भरी निजी बस भौन से रामनगर जा रही थी। नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मार्ग पर पुल पार कर रही बस दूसरे वाहन के आ जाने से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 20 लोगों की मौत की पुष्टी हो गई है। सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम ने घायलों को पास के अस्पताल में दाखिल कराया।

ये भी पढ़ें- बिजली कड़कने से टूट गई शादी…जानिए माजरा

प्रत्यदर्शियों के मुताबिक बस खाई से करीब 60 मीटर नीचे नाले में गिरी। घायलों को रेस्‍क्‍यू के लिए देहरादून के सहस्रधारा हेलीपेड से हेलीकॉप्टर भेजा गया है। एसडीआरएफ के आइजी संजय गुंज्याल ने बताया कि घायलों को देहरादून लाया जाएगा। मृतक सभी स्‍थानीय बताए जा रहे हैं। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में