जवानों के जिन फौलादी कंधों पर देश की रक्षा का भार होता है. उन्ही कंधों पर अपने सहकर्मियों के प्रति भी कुछ जिम्मेदारियां होती हैं। इसी का नतीजा है कि हमारे जवानों में आपसी सहयोग और एकता की भावना भी कूट-कूट कर भरी होती है। इसका उदहारण हमें हालही में तब देखने को मिला जब इंडियन आर्मी के जवानों को स्पिरिट अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान कैडेट्स के लिए 12.5 किलोमीटर इंटर-स्क्वाड्रन क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया था. इस दौरान एनडीए के एक कैडेट ने घायल जूनियर को पीठ पर लाद कर आधे किलोमीटर की दौड़ लगाते हुए रेस पूरी की।
Soldiers’s Spirit & Camaraderie !
NDA Cadet,who carried his injured buddy 2.5 kms on his back so that he is able to finish the run and not left behind.
GOC 2 Corps, Lt General Kler went from Ambala to NDA Pune to give a pat to Cadet
He also presented his Raybans to him@adgpi pic.twitter.com/FreWNfEXeu— Maj Surendra Poonia (@MajorPoonia) February 20, 2018
खबर के अनुसार इस रेस में करीब 18 कैडेट्स ने हिस्सा लिया था. रेस के दौरान फ़ाइनल ईयर के कैडेट चिराग अरोड़ा ने देखा कि लगातार भागने के बाद उनका जूनियर देवेश जोशी चोटिल हो कर गिर गए हैं. चिराग ने तुरंत देवेश को पीठ पर उठाया 55 मिनट तक दौड़ने के बाद रेस पूरी की. सच में ऐसे ही चिराग देश का नाम रौशन करते हैं. और अपनी रौशनी से देश की सरहदों को जगमगा लेते हैं.
वेब डेस्क, IBC24