मिजोरम के लॉन्गतलाई में अवैध सीमा पार व्यापार के खिलाफ सतर्कता बढ़ाने का आह्वान

Ads

मिजोरम के लॉन्गतलाई में अवैध सीमा पार व्यापार के खिलाफ सतर्कता बढ़ाने का आह्वान

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 04:16 PM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 04:16 PM IST

आइजोल, 22 सितंबर (भाषा) मिजोरम के लॉन्गतलाई जिला प्रशासन ने म्यांमा से सटी सीमा पर अवैध व्यापार के खिलाफ कड़ी सतर्कता बरतने का आह्वान किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उपायुक्त डॉनी लालरुआतसांगा ने हाल ही में एक बैठक में अधिकारियों को भारत-म्यांमा सीमा से परिवहन किये जा रहे सामान की गहन जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने वाहनों के अवैध व्यापार के खिलाफ भी कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिला प्रशासन, राज्य पुलिस, असम राइफल्स और लाई स्वायत्त जिला परिषद (एलएडीसी) के अधिकारियों के साथ-साथ सेंट्रल यंग लाई एसोसिएशन (सीवाईएलए) के प्रतिनिधियों की इस बैठक में खबरों की समीक्षा की गई और संयुक्त रूप से प्रवर्तन की प्रक्रिया को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने कानूनों और नियमों का कड़ाई से अनुपालन पर जोर दिया है और सीमावर्ती जिले के लोगों के हितों की रक्षा और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नागरिक समाज संगठनों के साथ निरंतर सहयोग का आह्वान किया है।

मिजोरम के छह जिले – लॉन्गतलाई, सियाहा, सैतुअल, सेरछिप, ख्वाजॉल और हनथियाल – म्यांमा के चिन राज्य के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं।

भाषा

सुमित अमित

अमित