सीएक्यूएम ने दिल्ली में जीआरएपी चरण-2 के तहत प्रतिबंध लागू करने से परहेज किया

सीएक्यूएम ने दिल्ली में जीआरएपी चरण-2 के तहत प्रतिबंध लागू करने से परहेज किया

सीएक्यूएम ने दिल्ली में जीआरएपी चरण-2 के तहत प्रतिबंध लागू करने से परहेज किया
Modified Date: February 6, 2023 / 10:16 pm IST
Published Date: February 6, 2023 10:16 pm IST

नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने वायु प्रदूषण के स्तर में थोड़ी वृद्धि के बावजूद सोमवार को ‘ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान’ (जीआरएपी) के दूसरे चरण के तहत पाबंदियां लगाने से परहेज किया।

एजेंसियों ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता में तेजी से गिरावट का पूर्वानुमान व्यक्त किया था।

दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सोमवार को खराब होकर 265 हो गया, जबकि रविवार को यह 244 था।

जीआरएपी के तहत कार्रवाई शुरू करने का दायित्व देखने वाली एक उप-समिति ने एक बैठक में स्थिति का जायजा लिया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान ने कहा कि आने वाले दिनों में एक्यूआई ‘खराब’ बना रहेगा, लेकिन इसमें तेजी से गिरावट की उम्मीद नहीं है।

बयान में कहा गया कि इस पर विचार करते हुए समिति ने फैसला किया कि जीआरएपी चरण-1 के तहत चल रही कार्रवाई जारी रहनी चाहिए और चरण-2 के तहत कदम उठाने की आवश्यकता नहीं है।

भाषा नेत्रपाल दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में