होशियारपुरः Road Accident in Panjab पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार को एक भयानक हादसा हो गया। इस हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार जम्मू-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार और ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गई। जिसके बाद कार ने तुरन्त आग पकड़ ली। कार में बैठे लोग आग की चपेट में आ गए जिससे चार लोगों की मौत हो गई। कार को खोलने की कोशिश् की लेकिन दरवाजा नहीं खुला, जिसकी वजह से चार लोग जिंदा जल गए।
Read More: Bhojpuri Actress ने फैंस को कर दिया हैरान, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा Sexy Video
Road Accident in Panjab मिली जानकारी के अनुसार, मामला होशियारपुर जम्मू-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग का है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और दो घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया है। एसएचओ ने कहा कि हादसा कैसे हुआ इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है।
Read More: IPS Transfer : प्रदेश में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 IPS अधिकारियों का हुआ तबदला
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान की जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक जालंधर के हो सकते है। कार की डीटेल के आधार पर मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।