सड़क हादसे में घायल कार चालक की उपचार के दौरान मृत्यु

सड़क हादसे में घायल कार चालक की उपचार के दौरान मृत्यु

सड़क हादसे में घायल कार चालक की उपचार के दौरान मृत्यु
Modified Date: January 19, 2023 / 07:31 pm IST
Published Date: January 19, 2023 7:31 pm IST

नोएडा, 19 जनवरी (भाषा) थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के अगाहपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी के अनुसार मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना सेक्टर 49 के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली का रहने वाला युवक प्रदोष पुत्र सुभाष चंद गत 15 जनवरी को कार में अगाहपुर गांव के पास से गुजर रहा था, तभी पीछे से आ रही एक अन्य कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि अत्यंत गंभीर हालत में प्रदोष को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां बीती रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक की मां आशा सिंह की शिकायत पर पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं अमित

अमित


लेखक के बारे में