कार अनियंत्रित होकर पलटी, कार सवार दो युवकों की मौत

कार अनियंत्रित होकर पलटी, कार सवार दो युवकों की मौत

कार अनियंत्रित होकर पलटी, कार सवार दो युवकों की मौत
Modified Date: June 12, 2024 / 10:06 pm IST
Published Date: June 12, 2024 10:06 pm IST

जींद, 12 जून (भाषा) हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव के निकट बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे इसमें सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि मरने वालों की पहचान नवीन (22) एवं अंकित के तौर पर की गयी है । उन्होंने बताया कि कार पलटने के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया ।

उन्होंने बताया कि दोनों गांव हडौदी कलां (चरखी-दादरी) के रहने वाले थे ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

भाषा सं रंजन

रंजन


लेखक के बारे में