गोवा में 13 फरवरी को कार्निवल 2026 की शुरुआत, राज्य के कई शहरों में उत्सव आयोजित होंगे

Ads

गोवा में 13 फरवरी को कार्निवल 2026 की शुरुआत, राज्य के कई शहरों में उत्सव आयोजित होंगे

  •  
  • Publish Date - February 12, 2026 / 05:08 PM IST,
    Updated On - February 12, 2026 / 05:08 PM IST

पणजी, 10 फरवरी (भाषा) गोवा सरकार 13 से 17 फरवरी तक राज्य के कई स्थानों पर कार्निवल 2026 का आयोजन करने जा रही है, जिसमें झांकियां, संगीत और नृत्य प्रदर्शन शामिल होंगे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राज्य के पर्यटन मंत्री रोहन ए खाउंटे ने इस आयोजन को खुशी, समावेशिता और सांस्कृतिक गौरव का उत्सव बताया।

उन्होंने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, “हमारा उद्देश्य उत्सवों को कई स्थानों पर आयोजित करके आगंतुकों को गोवा का एक प्रामाणिक और यादगार अनुभव प्रदान करते हुए, समुदाय की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना है।”

मंत्री ने कहा कि कार्निवल 2026 सरकार के जिम्मेदार और पुनर्जीवित पर्यटन के दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करना जारी रखेगा, परंपराओं का जश्न मनाते हुए ‘हमारे’ लोगों और पर्यावरण की देखभाल करेगा।

पर्यटन विभाग के अनुसार, उत्सवों की शुरुआत 13 फरवरी को पोरवोरिम में एक भव्य समारोह के साथ होगी, जिसके बाद अगले दिन पणजी में कार्निवल परेड को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

पंद्रह फरवरी को मार्गाओ (दक्षिण गोवा) और 16 फरवरी को वास्को (दक्षिण गोवा) में समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिनका समापन 17 फरवरी को मापुसा और मोरजिम (दोनों उत्तरी गोवा में) में होगा।

राज्य के पर्यटन निदेशक केदार नाइक ने कहा कि इस आयोजन की योजना व्यापक पहुंच, सुरक्षा, स्वच्छता और उच्च गुणवत्ता वाले उत्सव के अनुभव को सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत