मलप्पुरम (केरल), 12 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने वाला एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि मल्लपुरम साइबर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 192 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया।
मल्लपुरम साइबर पुलिस थाने के अधिकारियों के अनुसार, यह वीडियो नियमित साइबर पेट्रोलिंग के दौरान सामने आया।
उन्होंने आरोप लगाया कि पोस्ट में प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द और जान से मारने की धमकी शामिल थी।
यह वीडियो कई फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा किये जाने का पता चला।
अधिकारियों ने बताया कि बाद में पोस्ट को हटा दिया गया और मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने कहा कि उन्होंने यहां के परप्पनंगडी के एक निवासी की पहचान की है, जिसके कथित तौर पर इस पोस्ट से तार जुड़े हैं, और जांच के तहत उससे पूछताछ की जाएगी।
उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच चल रही है।
भाषा वैभव नरेश
नरेश