नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत मामले में गिरफ्तार हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दीपक गहलावत को बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया और उन्हें पांच दिन की हिरासत में भेजने का अनुरोध किया।
गहलावत को नकली दवा बनाने वाले गिरोह की जांच के सिलसिले में तीन करोड़ रुपये की कथित रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी गहलावत को विशेष न्यायाधीश सुशांत चंगोत्रा के सामने पेश किया गया।
सीबीआई ने अधिकारी की पांच दिन की हिरासत का अनुरोध किया।
हालांकि, अदालत के आदेश का इंतजार है।
भाषा
शफीक माधव
माधव