सीईसी ज्ञानेश कुमार ने तिरुमला मंदिर में पूजा की

Ads

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने तिरुमला मंदिर में पूजा की

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 06:33 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 06:33 PM IST

तिरुपति (आंध्र प्रदेश), 10 मई (भाषा) मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने अपने दौरे के दूसरे दिन रविवार को तिरुमला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मंदिर के पुजारियों ने कुमार और उनकी पत्नी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘सीईसी कुमार ने अपनी पत्नी के साथ रविवार को भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।’’

दर्शन के बाद, तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारियों ने रंगनायक मंडपम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त को रेशमी वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मंदिर समिति के अधिकारियों ने उन्हें ‘तीर्थ प्रसाद’ भी दिया।

भाषा शफीक संतोष

संतोष